लेखनी प्रतियोगिता -09-Mar-2023 वीरों का जुनून
शीर्षक-वीरों का जुनून
वीरो में होता जुनून,
जब तक ना मिलता सुकून,
दुश्मनों का ना बहे खून।
भारत मां की बचाते लाज,
ऐसे वीरों पर है नाज,
जो करें देश के लिए काज।
सुनाती तुमको ऐसे वीरों की गाथा,
भगत सिंह आजाद सुखदेव नाम था,
माथे पर जुनून कफन बांधा।
आए तब तब राहों में पाषाण,
रख उन पर जुनून का पाॅंव,
मन में शपथ याद दिलाते गांव।
याद आती जब उनकी पीर,
नैनों में बह जाते हैं नीर,
ऐसी थी उनकी मीर।
झांसी रानी थी वीरांगना,
जुनून का भरा था जज्बा,
गौरो को को दिखाया आईना।
कल्पना चावला में था जुनून,
स्पेस उड़ान भरकर मिला सुकून,
बनी अंतरिक्ष यात्री महिला प्रथम।
जुनून को रखिए जिंदा,
उड़ान भरिये बनकर परिंदा
कभी न टूटेगा हौसला।
जुनून जिसमें होता भरा,
हमेशा परिस्थितियों से उतरा खरा,
अपनी मंजिल को पाता सदा।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया
Renu
10-Mar-2023 10:55 PM
👍👍🌺
Reply
Mukesh Duhan
10-Mar-2023 04:45 PM
Nice ji
Reply
Ajay Tiwari
10-Mar-2023 09:13 AM
Nice
Reply